Chopra Nethralaya

Contact us

    आंखों के चश्मे का नंबर स्थिर करें: घी के साथ यह खास उपाय अपनाएं

    क्या आपके भी आंखों के चश्में का बढ़ रहा है लगातार नंबर, अपनाएं घी के साथ यह खास चीज़, जो कर दें आपके चश्में के नंबर को स्थिर 

    Loading

    आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग इतना व्यस्त हो गए है की अपने सेहत की तरफ बिलकुल भी ध्यान ही नहीं दे पाते है | शरीरिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने के साथ-साथ आंखों की रोशनी को बरकरार और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना एक चुनौती की तरह होता है | आज के दौर में लोग अक्सर लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर अपने खाली समय को बिताने लग जाते है, जिससे वह अपना सबसे अधिक समय को कंप्यूटर और लैपटॉप में व्यर्थ कर देते है | ऐसे में उन लोगों के आंखों में चश्मा लगना स्वाभाविक है | जिन लोगों को आंखों में चश्मे लगाने की आदत नहीं होती, उन्हें अक्सर शुरूआती दिनों में चश्में को लगाने में काफी परेशानी होती है | वही कई बार लोग अपना चश्मा लगाना भूल जाते है या फिर अपने चश्में को खो देने की गलती कर बैठते है | 

    लेकिन चिंता न करें, कुछ ख़ास चीजों को अपने डाइट में शामिल करने के बाद आप इन चश्में की समस्या से छुटकारा पा सकते है, क्योंकि यह चीज़ें विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते है | कई विशेषज्ञों का यह तक मानना है की कुछ खास चीज़ों को घी में मिलाकर, इस मिश्रण का सेवन करने से आप आंखों की रौशनी को दरुस्त कर सकते है | आइये जानते है ऐसे ही कुछ खास चीज़ों के बारे में :- 

    1. घी और त्रिफला का मिश्रण :- रोज़ाना खली पेट घी और त्रिफला के चूर्ण को मिलाकर, इससे बने मिश्रण का सेवन करने से आप आंखों से स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकते है | इसलिए प्रतिदिन रोज़ाना सुबह एक चम्मच घी में आधा चम्मच त्रिफला के चूर्ण को मिलाकर, इस मिश्रण का सेवन करें | त्रिफला को आंखों के सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी होते है, जो आंखों की थकान को दूर करता है और दृष्टि को सुधारने में मदद करता है |   
    1. घी और गुड़ का मिश्रण :- एक चम्मच घी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर, इस मिश्रण का सुबह-शाम सेवन करें | गुड़ और घी का मिश्रण रक्त को शुद्ध करने का कार्य करता है और आंखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए भी बहुत सहायक होता  है |  इसलिए जिन लोगों के आंखे कमज़ोर होते है, उन लोगों को गुड़ और घी का सेवन ज़रूर करना चाहिए | 
    1. घी और बादाम पाउडर :- घी और बादाम के पाउडर का मिश्रण आपके आंखों के रौशनी के लिए बेहद कारगर साबित हो सकते है | इसलिए सबसे पहले रात में चार से पांच बादाम को पानी में रात भर के लिए भिंगों कर छोड़ दे, फिर सुबह इस बादाम को पीस लें और इसे एक चम्मच घी में मिलाकर, इस मिश्रण का सेवन करें | बादाम विटामिन इ और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होते है |      
    1. घी और हथजोड़ चूर्ण :- हथजोड़ का उपयोग ज्यादातर आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह कई आयुर्वेदिक के गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों की रौशनी के लिए बेहद फायदेमंद होते है | इसलिए एक चम्मच घी में आधा चम्मच हथजोड़ चूर्ण को अच्छे से मिलाकर, इस मिश्रण का सेवन करें | यह आपके आंखों के मांसपेशी को मज़बूत रखने के साथ-साथ आपके दृष्टि को सुधारने में भी मदद करेगा |    
    1. घी और आंवला पाउडर :- आंखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते है | यदि आप आंवले के पाउडर को घी में मिलाकर सेवन करते है तो इससे इसके गुण कई अधिक गुना तक बढ़ जाते है | इसलिए एक चम्मच घी में एक चम्मच आंवले के पाउडर को मिलाकर, इस मिश्रण का सेवन करे | आंवला विटामिन का समृद्ध स्त्रोत होता है, जो आँखों की रौशनी को बढ़ाने और आंखों की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है |   

    यदि आप में कोई भी व्यक्ति आंखों में लगे चश्मे को उतरवाना चाहता है और अपनी आंखों से जुड़ी समस्या का स्थायी रूप से इलाज करवाना चाहता है तो इसमें चोपड़ा नेत्रालय आपकी पूर्ण रूप से मदद कर सकता है | इस संस्था में मौजूद सभी डॉक्टर्स पंजाब के सर्वश्रेष्ठ ऑप्थल्मोलॉजिस्ट में से एक है जो पिछले 22 वर्षों से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रहे है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही चोपड़ा नेत्रालय नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से भी संपर्क कर, अपनी अप्पोइन्मेंट की बुकिंग भी करवा सकते है |